Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में भाजपा का परिवर्तन लाना सपना बन कर रह जाएगा – वी शिवदासन दासू

आसनसोल । अभी तक बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी नहीं हुई है। लेकिन अभी से टीएमसी और बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। 29 तारीख को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में आसनसोल में भाजपा द्वारा संकल्प परिवर्तन पदयात्रा का आयोजन किया गया था। मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया गया था कि वर्ष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में इस राज्य की जनता सत्ता में परिवर्तन लाएगी और टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और भाजपा सत्ता की बागडोर संभालने में कामयाब होगी। इस संदर्भ में तृणमूल प्रदेश कमेटी के सचिव वी शिवदासन दसू से पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि बंगाल में एसआईआर करके वह सत्ता पर काबिज हो जाएगी तो यह उनकी गलत सच है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ उसके बाद भाजपा गठबंधन सत्ता में आई। लेकिन यह
देखने वाली बात है कि वहां पर पहले से ही भाजपा
गठबंधन सत्ता में थी। लेकिन यहां पर स्थिति पूरी तरह से अलग है। यहां पर टीएमसी सत्ता में है और टीएमसी का हर कार्यकर्ता बंगाल के हर जिले के हर बुथ पर है और चुनाव आयोग के बीएलओ के साथ टीएमसी के बीएलओ घूम घूम कर एसआईआर की इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवा रहे हैं। जबकि भाजपा द्वारा अभी तक सब बुथों पर बीएलओ टु दिया भी नहीं गया है और वह बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। दासु ने कहा कि भाजपा जो परिवर्तन रैली की बात कर रही है आखिर किस तरह की परिवर्तन रैली की बात वह कर रही है 2011 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ था। लेकिन उससे 2008 के पंचायत चुनाव और 2009 के लोकसभा के नतीजे ने ही उस परिवर्तन की आधारशिला रख दिया था।
इन दोनों चुनाव में टीएमसी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था और बंगाल के लोगों के मन में यह विश्वास हो गया था कि टीएमसी ही वह शक्ति है जो वाम फ्रंट के 34 वर्षों के कुशासन से बंगाल को मुक्ति दिला सकती है। इसीलिए 2011 में टीएमसी को जीत हासिल हुई। वहीं अगर भाजपा की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में जितने भी चुनाव हुए चाहे वह विधानसभा हो या फिर पंचायत या नगर निगम हर चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद वह दावा कर रहे हैं कि 2026 में बंगाल में उनकी सरकार बनेगी। दासु ने दावा किया 2026 में टीएमसी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी और 2026 में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले और ज्यादा सीट टीएमसी को मिलेगी। दासु ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल में जमीन पर कहीं पर नहीं है, सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसी, चुनाव आयोग और कुछ गोदी मीडिया के सहारे वह बंगाल में चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। लेकिन यह असंभव है।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *