Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा के जवाब में आगामी 7 तारीख को तृणमूल की होगी जनसभा का आयोजन

आसनसोल । राहा लेन स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सोमवार तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी और अनिमेष दास ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 29 तारीख को भाजपा द्वारा गिरजा मोड़ में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के अलावा जिले के भी तमाम भाजपा नेता मौजूद थे। सभा मंच से भाजपा नेताओं द्वारा टीएमसी और राज्य सरकार के खिलाफ ऐसी कई बातें कही गई जो बिल्कुल झूठ थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और 29 तारीख की जनसभा से भी उन्होंने टीएमसी और राज्य सरकार के संदर्भ में कई झूठी बातें लोगों को बताईं। गुरुदास चटर्जी ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को गिरजा मोड़ के उसी स्थान पर टीएमसी की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गुरुदास चटर्जी का कहना था कि भाजपा के जनसभा में लोगों को पैसे देकर लाना पड़ा था। लेकिन 7 तारीख को टीएमसी की जनसभा में इस क्षेत्र की जनता अपने आप आएगी, क्योंकि उन्हें टीएमसी के विकास कार्यों पर भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि 7 तारीख की जनसभा में कम से कम 30000 लोग आएंगे।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *