Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आसनसोल । सामाजिक संस्था कोशिश की तरफ से सोमवार आसनसोल बस स्टैंड इलाके में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर का उद्घाटन पश्चिम बर्दवान जिले की डिप्टी सीएमएचओ अनन्या मुखर्जी ने किया। उन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर आई एन टी टी यू सी आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 के अध्यक्ष राजू अहलूवालिया, कोशिश के प्रोजेक्ट मैनेजर सरोज गिरी के अलावा राजेश खंडार, रमीज अंसारी, आस्तिक सिंह, विकास बाउरी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर यहां कंडोम बांटे गए और जागरूकता के लिए लीफलेट भी बांटा गया। इस मौके पर सरोज गिरी ने कहा कि उनके संस्था की तरफ से एड्स को लेकर जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व एड्स दिवस पर यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि एड्स के बारे में लोगों के मन में कई भ्रांतियां हैं। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए वह लोगों के मन से इन भ्रांतियां को दूर करना चाहते हैं।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *