निदेशक प्रभारी ने किया ऑपरेशन गैरेज की नई ऑफिस कम स्टोर बिल्डिंग व वर्कशॉप का उद्घाटन
बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल इस्को इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण परियोजना को लेकर कई विभागों का Relocation किया जा रहा है। वहीं आईएसपी के 4.08 MTPA एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर कई विभागों को रिलॉकेट किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की शाम सानमारा गेट समीप मौजूद ऑपरेशन गैरेज बिना किसी रुकावट और अच्छे से काम कर सके। इसके लिए ऑपरेशन गैरेज की नई ऑफिस कम स्टोर बिल्डिंग व वर्कशॉप का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आईएसपी के डीएसपी के निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिलापट्ट का आवरण कर एवं फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया।
वहीं इस मौके पर निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा के साथ मौजूद ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, ईडी प्रोजेक्ट प्रवीण कुमार, ईडी एमएम संजीव कुमार सिंह, ईडी फाइनेंस राकेश कुमार सिन्हा, सीजीएम इंचार्ज एचआर उमेंद्र पाल सिंह, सुशील कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा के साथ उपस्थित सभी अधिकारी नारियल तोड़कर उद्घाटन में शामिल हुए।












