बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ कृष्णा प्रसाद ने की पूजा-अर्चना
देवघर । शनिवार को देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक पावन बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद को दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर के महंत श्रीश्री गुलाबनंद ओझा जी के आवास पर श्री नड्डा जी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कृष्णा प्रसाद को भी इस शुभ अवसर का सहभागी बनने का सौभाग्य मिला।
इस पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, सांसदगण, विधायकगण, मंदिर परिसर के पुजारीगण एवं अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कृष्णा प्रसाद ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में पश्चिम बंगाल के सभी लोगों की सुख शांति समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन के लिए भी पूजा किए। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से कुछ क्षण बात करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।












