Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डॉक्टर सरकार फैमिलीऑफिशल वेबसाइट का किया गया लॉन्च

आसनसोल । बोरो चेयरमैन डॉ देवाशिष सरकार द्वारा एक वेबसाइट का लॉन्च किया गया है। इसका नाम है डॉक्टर सरकार फैमिलीऑफिशल रखा गया है। सोमवार आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष सह पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर डॉ देवाशीष सरकार ने बताया कि जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और युवा सांसद तथा पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उससे प्रेरित होकर उन्होंने इस वेबसाइट को लांच किया है। इसके जरिए लोगों तक पहुंचने में और सुविधा होगी और उनके कार्य में और स्वच्छता और पारदर्शिता आएगी वहीं इस बारे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहे हैं उनकी जानकारी पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट को लांच किया गया है उन्होंने इसके लिए डॉक्टर देवाशिष सरकार को धन्यवाद दिया उनकी सराहना की।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *