Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

साइबर अपराध जागरूकता शिविर में लोगों से अपील किया गया कि सावधान रहें, सुरक्षित रहें

आसनसोल ।  आसनसोल के ऊषाग्राम स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अपराध निरोधक विभाग की तरफ से और बजाज फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर असीम समुई, सब इंस्पेक्टर गौतम कर्मकार और लाल बाजार के सेवानिवृत आईजी उपस्थित थे। मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध से कैसे बचा जाए। इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया। खासकर आजकल जिस तरह से नौजवान पीढ़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है, उनको साइबर अपराध से किस तरह से बचना चाहिए या किसी तरह से साइबर अपराधी उनको अपनी ग्राफ्ट में ले सकते हैं। इसके बारे में जागरूक किया गया। एसआई असीम समुई ने कहा कि धोखेबाज अक्सर कम जागरूकता का फायदा उठाते हैं, खासकर अमीर, समाज में जाने-माने और पढ़े-लिखे लोगों का, उन्हें तथाकथित डिजिटल अरेस्ट के नाम पर झूठे वादे और पैसे की धमकी देकर लुभाते हैं, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं होता। वे पुलिस और दूसरे अधिकारियों की नकल भी कर सकते हैं और दावा कर सकते हैं कि टारगेट व्यक्ति के पार्सल में ड्रग्स मिले हैं या कह सकते हैं कि उसका एटीएम  ब्लॉक हो गया है, जिससे वह सेंसिटिव फाइनेंशियल जानकारी देने या गलत लिंक पर क्लिक करने के जाल में फंस जाता है। उन्होंने दर्शकों से सतर्क रहने, लालच में न आने, शक वाली गतिविधियों की रिपोर्ट पास के पुलिस स्टेशन में करने और अनजान/अनऑथराइज़्ड लोगों के साथ ऑनलाइन बातचीत करने या ओटीपी  शेयर करने से बचने की अपील की। ​​

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *