Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल सृजन की ओर से बुजुर्ग आदिवासियों को दिया गया गर्म चादर और कंबल

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल सृजन की ओर से कल्ला के “केशव पाड़ा और रामपुर” में बुजुर्ग आदिवासियों को गर्म चादर दी गई। इस बारे में संगठन के अधिकारियों ने बताया कि हर साल उनके संगठन की तरफ से ठंडी के मौसम में अलग-अलग स्थान पर यह कार्यक्रम किया जाता है। रविवार महिलाओं और पुरुषों को मिलाकर लगभग 80 लोगों को कंबल और गर्म चादर दिया गया।

वे सभी इस ठंड में गर्म चादर पाकर बहुत खुश और आनंदित हुए। स्थानीय क्लब और तपन मुर्मू के तरफ से कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की गई। आज के कार्यक्रम में सृजन की तरफ से बिमला प्रसाद चैटर्जी, स्वराज नंदी, दिलीप सरकार, सौरेंद्र मोहन मजूमदार, परिमल मंडल और सन्दीप सरकार के अलावा संगठन केअन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *