Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रखरखाव कार्य के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

आसनसोल । हावड़ा डिवीजन के जौग्राम और पल्‍ला रोड स्टेशनों के बीच फीडर वायरिंग कार्य के कारण, 24.12.2025 और 25.12.2025 को 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू किया जाएगा। इसके चलते निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है:
12370 देहरादून – हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस (यात्रा 22.12.2025 और 23.12.2025 को) बर्धमान – बण्डेल मार्ग से चलेगी।
15272 मुजफ्फरपुर – हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस (यात्रा 23.12.2025 को) बर्धमान – बण्डेल मार्ग से चलेगी।
15234 दरभंगा – कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस (यात्रा 24.12.2025 को) बर्धमान – बण्डेल – दम दम जंक्शन मार्ग से चलेगी, जिसमें बण्डेल और नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव होगा।
यात्रीगण कृपया मार्ग परिवर्तन की जानकारी ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *