होम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
बर्नपुर(भरत पासवान)। ध्रुवडंगाल डीएसए मैदान में वार्ड नंबर 76 की ओर से स्वर्गीय देवासिष घटक मेमोरियल होम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार को हुई। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, ब्लॉक आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, वार्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, वार्ड यूथ अध्यक्ष राजीव सिंह और वार्ड महिला अध्यक्ष राखी विश्वकर्मा ने स्वर्गीय देवाशीष घटक की तस्वीर पर माल्यर्पण कर इसकी शुरुआत की। एमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा की स्वर्गीय देवासिष घटक खेलकूद को काफी पसंद करते थे, बहुत से वार्ड में खेलकूद भी करवाया था, उनके स्मृति में आज लगभग हरेक वार्ड में खेलकूद का आयोजन होता है।
उन्होंने कहा कि अगर शरीर को फिट रखना है तो मैदान में आना होगा। वही इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है। पहला दोस्ताना मैच सी 11 और मीडिया 11 के मध्य हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम 8 ओवर में सी 11 ने 101 रन बनाया। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम मीडिया 11 भी 101 रन ही बनाई और मैच बराबरी पर ही खत्म हुई।














