Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल-रामपुरहाट-अंडाल एमईएमयू ट्रेनों का रद्द होना

आसनसोल । अंडाल-रामपुरहाट सेक्शन में पुल की मरम्मत के कार्य के परिणामस्वरूप यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से, यात्री ट्रेनें 63529 अंडाल-रामपुरहाट एमईएमयू और 63530 रामपुरहाट-अंडाल एमईएमयू 28.12.2025 (रविवार) को रद्द रहेंगी।
यह ब्लाॅक साईंथिया-गदाधरपुर सेक्शन के बीच पुल संख्या 125 और गदाधरपुर-मल्लारपुर सेक्शन के बीच पुल संख्या 132 की मरम्मत के लिए निर्धारित किया गया है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *