द पीकर्स आसनसोल की ओर 41वां चार दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग कोर्स का भव्य शुभारंभ
आसनसोल । द पीकर्स आसनसोल की ओर से स्व. डॉ. मिलन सेनगुप्ता की याद में जयचंडी पहाड़ में 41वां चार दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग कोर्स का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला के विभिन्न स्कूलों से 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह में संस्था के अध्यक्ष सोमनाथ गोरांई ने झंडोत्तोलन किया। बतौर मुख्य अतिथि अंडाल स्थित काजी नजरूल एयरपोर्ट के निदेशक कैलाश मंडल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में उखड़ा हिन्दी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह, सेल-आईएसपी के एजीएम सुशील कुमार सुमन, संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन गुटगुटिया, सचिव जयदीप मुखर्जी, कन्वेनर टिया गुप्ता, रिंकू दासगुप्ता, पापिया घोष, संस्थापक सदस्य गौरी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
इस संदर्भ पवन गुटगुटिया ने बताया कि चार दिनों तक स्कूली बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप कमांडेंट अनुपम रॉय, सीनियर इंस्ट्रक्टर बीरूप घोषाल और धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों को कोर्स करवाया जा रहा है। समापन अवसर (कैंप फायर) पर सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं श्रेष्ठ पर्वतारोहियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।














