बस की टक्कर से छात्रा बुरी तरह घायल, इलाज के खर्चा का आश्वासन देने के बाद मालिक बंद किया अपना मोबाइल
आसनसोल । नेहा बाउरी नामक एक छात्रा रविवार की सुबह कुमारपुर से कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए आ रही थी। तभी भगत सिंह मोड़ पर एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिस वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पर पहुंची और उन्होंने बस चालक के साथ बस को अपनी हिरासत में ले लिया और थाना लेकर चली गई। इस बीच नेहा बाउरी को एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर शाम को नेहा बाउरी के परिजन और अन्य लोगों ने भगत सिंह मोड़ पर रोड जाम कर दिया।
इनका कहना है कि जब दुर्घटना हुई थी। तब बस मालिक ने आश्वासन दिया था कि नेहा बाउरी के इलाज में जितना भी खर्च होगा। वह सब खर्च बस मालिक ही करेंगे। लेकिन अब जबकि नेहा को अस्पताल में भर्ती किया गया है तो बस मालिक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। नेहा के परिजनों का कहना है कि जब बस मालिक ने पहले आश्वासन दिया था तो अब वह ऐसा क्यों कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेहा के पिता एक मजदूर हैं और किसी तरह से उधार मांग कर 1 लाख रुपया का इंतजाम कर सके हैं। लेकिन अब अगर बस मालिक ने अपना आश्वासन पूरा नहीं किया तो नेहा की जान बचाना मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपने हाथ तक खड़े कर रही है और कह रही है कि बस मालिक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है तो वह क्या कर सकते हैं। नेहा के परिजनों का कहना था कि आखिर पुलिस प्रशासन है किस लिए अगर उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है, तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। किसी भी तरह से नेहा के इलाज के लिए बस मालिक को पैसा देने पर बाध्य करना चाहिए।














