Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद : जब तक कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी कंबल सेवा निरंतर रहेगी जारी

समाज सेवा में कोई नहीं दे सकता है बाधा, सेवा ही जिंदगी का मुख्य उद्वेश्य

आसनसोल । ” सेवा ही लक्ष्य ” इस वाक्य को चरितार्थ करने में लगे पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी, धार्मिक प्रवृत्ति के धनी, भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद बीते 33 सालों से लगातार समाज सेवा मूलक कार्यों में सेवा से रहे हैं। इसी का ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला शिल्पांचल में कड़कड़ाती ठंड में जहां लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, वहीं कृष्णा प्रसाद ठिठुरते ठंड से राहत देने के लिए इलाके के जरूरतमंद एवं असहायों की मदद के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर सुबह और शाम लगातार आसनसोल के वार्ड नंबर 13, 14, 15, 31, 41, 42 एवं 45 में घर घर जाकर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कम्बल सेवा का बीड़ा उठा रहे हैं। इससे लोगों में एक संजीवनी और एक सुकून की झलक दिखाई दे रही है। बीते कई दिनों पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के सभा में शामिल होकर राज्य में सत्ता परिवर्तन करने के लिए हुंकार भरे है। तबसे कृष्णा प्रसाद शिल्पांचल में ज्यादा ऊर्जावान दिखाई दे रहे हैं और पूरी ताकत से लोगों को संगठित और ऊर्जावान करने में लगे हैं। कम्बल सेवा के दरमियान लोगों से बातचीत करके उनके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और आगामी वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। ताकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ यहां के शोषित एवं वंचित लोगों को डबल इंजन की सरकार में मिल सके और बंगाल के चौमुखी विकास हो सके। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम के लिए कृष्णा प्रसाद को धन्यवाद दिया, लोगों के इस अपार प्यार और आशीर्वाद पाकर श्री प्रसाद जी ने कहा कि यही प्यार उनके लिए नई उर्जा का संचार करता है। वर्तमान समय में समाज सेवा करने के लिए बहुत बाधाऐं दी जाती थी। ताकि वे समाजसेवा कार्य नहीं कर सके। इसलिए वे राजनीति को आधार बनाया। लेकिन उनका मुख्य उद्वेश्य समाज सेवा करना है। इससे उन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता है और सेवा ही लक्ष्य उनकी जिंदगी का मकसद है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *