बर्नपुर के विभिन्न इलाके में मनाया गया तृणमूल का स्थापना दिवस, सभी स्तर के कर्मियों को एकजुट होने की अपील
बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्पात नगरी बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित तृणमूल भवन में तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तृणमूल नेता लखन ठाकुर ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद केक काटकर पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेन्दु चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने, पार्टी के हितों में निष्ठा से कार्य करने तथा एसआईआर सुनवाई से जुड़े मामलों में आम लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती ही जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर अमियो राय, उत्पल सेन, आनंद उपाध्याय, पार्षद कहकशा रियाज, अभिक गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। सभी ने पार्टी की उपलब्धियों को याद करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
– आईएनटीटीयूसी ने मनाया स्थापना दिवस
वहीं दूसरी ओर आईएनटीटीयूसी की ओर से बाटा मोड में भी तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। यहां उपमेयर अभिजीत घटक और एमआईसी गुरुदास चटर्जी ने झंडा फहराया तथा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने की अपील की।
– वार्ड 96 ने वरिष्ठजनों ने मनाया स्थापना दिवस
वहीं वार्ड नंबर 96 के हीरापुर मोड़ स्थित तृणमूल कार्यालय में भी तृणमूल का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बोरो चेयरमैन सह स्थानीय पार्षद शिवानंद बाउरी के नेतृत्व में वरिष्ठ कर्मियों ने पार्टी का झंडा फहराकर। साथ ही केक काटकर एक दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।
कुल मिलाकर बर्नपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया।





















