मंत्री मलय घटक के सहयोग से 300 जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल
आसनसोल । जीटी रोड के किनारे मुंबई होटल के पास टीएमसी की तरफ से राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, वार्ड 44 के टीएमसी वार्ड कमेटी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोनी सलूजा, प्रमोद ठाकुर, अरविंद कुमार साव, गनेश्वर प्रसाद, अंकित चौरसिया, राहुल सोनकर, आकाश सोनकर, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इजहार, संदीप दास, मो. इरफान, पंकज रोहन, प्रदीप बरनवाल आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल में वैसे भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। लेकिन इस साल कुछ ज्यादा ही ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने इस क्षेत्र के टीएमसी कार्यकर्ताओं की सराहना की जिन्होंने इस कार्यक्रम को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए। टीएमसी का हर कार्यकर्ता जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का प्रयास करता है। यही वजह है कि आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।
उन्होंने कहा कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने कमान संभाली है। उन्होंने पूरे प्रदेश का कायाकल्प किया है। मुफ्त में राशन दिया जा रहा है शिक्षा भी नि:शुल्क कर दी गई है। यूनिफॉर्म दिया जा रहा है। आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज में नि:शुल्क होता है। यह सब कुछ इसलिए संभव हुआ क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।













