एसआईआर की हियरिंग शिविर में पहुंचे मंत्री मलय घटक
आसनसोल । पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल में भी एसआईआर की हियरिंग प्रक्रिया चल रही है। शनिवार मणिमेला हाई स्कूल में हियरिंग प्रक्रिया के दौरान मंत्री मलय घटक उपस्थित हुए और उन्होंने हियरिंग प्रक्रिया को देखा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार और भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को परेशान करने के लिए एसआईआर चला रही है, उसका जवाब लोग आगामी चुनाव में देंगे।
उन्होंने कहा कि 58 लाख नाम इस इस प्रदेश में काटे गए हैं। उसमें कोई रोहिंग्या नहीं है। लेकिन भाजपा ने दावा किया था कि राज्य में रोहिंग्या भर गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि कहाँ हैं वो रोहिंग्या? मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित अन्य मौजूद थे।













