गुरु गोविंद गोबिंद सिंह जी का 359वां पावन प्रकाश पर्व की सभी तैयारियां पूरी
रविवार को कई धार्मिक कार्यक्रम के साथ भव्य नगर कीर्तन व गतका दल होंगे आकर्षण का केंद्र
बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर में गुरु गोविंद गोबिंद सिंह जी का 359वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को गुरुद्वारा मैदान में गुरु के महत्व और त्याग बलिदान को लेकर धार्मिक क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए, जबकि इस क्विज का संचालन क्विज मास्टर के रूप में अजीत सिंह ने किया। वहीं रविवार को आयोजित होने वाले लंगर को लेकर सिख संगत की ओर से सेवा भी प्रदान किया गया। जिसमें काफी संख्या में सिख संगत की महिलाओं के साथ युवतियों एवं पुरुष शामिल होकर सब्जी काटने, पकाने की सेवा की। वहीं रविवार को कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
वहीं। इस गुरुपर्व के संयोजक चरणजीत सिंह ने बताया कि रविवार को मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रसिद्ध हजूरी रागी पंथ भाई मनदीप सिंह जी अमृत कीर्तन रस के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
इसके साथ ही पंथ-प्रसिद्ध दल पंथ बाबा बी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं साहिब बागी जत्था, ज्ञानी बिक्रमजीत सिंह जी (अमृतसर) वीर-रस की भावना के साथ संगत को गुरु इतिहास से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पंथ अकाली गतका अखाड़ा, अमृतसर की प्रस्तुति होगी। श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ विगत 2 जनवरी से ही कथा व कीर्तन, 3 जनवरी शाम से विशेष कीर्तन है। रविवार को सुबह से ही कीर्तन दरबार व ढाढी वारा , गुरु का लंगर और नगर कीर्तन निकाली जाएगी।













