उन्नयनेर पांचाली के तहत वार्डों में प्रचार तेज, ब्लॉक अध्यक्ष ने संभाली प्रचार की कमान
बर्नपुर । राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के साथ विकास कार्यों का प्रचार करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्नयनेर पांचाली अभियान शुरू किया गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस अब वार्ड स्तर पर यह अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क चला रही है। शनिवार को उन्नयनेर पांचाली अभियान के तहत वार्ड नंबर 56 में अभियान चलाकर राज्य सरकार के जनहित योजनाओं के साथ विकास कार्यों का कार्यों का प्रचार किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास के साथ तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन,महिला ब्लॉक अध्यक्ष कहकशा रियाज खुशी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय सहित काफी संख्या में तृणमूल कर्मी मौजूद थे।
इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 56 अंतर्गत चित्रा मोड़ टैक्सी स्टैंड, चौबे नगर, वैगन कॉलोनी, सांता डंगाल में प्रचार किया गया। जहां ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने लोगों से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा ।इस अभियान के दौरान पार्षद श्रावणी विश्वास के नेतृत्व में कई स्थानीय महिलाएं तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई, जिन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने पार्टी का झंडा थमाकर तृणमूल में शामिल किया।













