359वां प्रकाशोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजा बर्नपुर
बर्नपुर( भरत पासवान)। बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी के 359वां प्रकाशोत्सव पर रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया पंज प्यारे की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन बर्नपुर गुरुद्वारा से आरंभ त्रिवेणी मोड़, स्टेशन रोड, बारी मैदान, बस स्टैंड की परिक्रमा कर वापस गुरुद्वारा में ही समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में शामिल गदका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं फूलों से सजाए गए वाहन में गुरु ग्रन्थ साहिब को रखा गया था। जिसकी शोभा देखते बन रही थी। नगर कीर्तन के उपरांत आतिशबाजी भी हुई।
वही नगर कीर्तन में पंज प्यारे, श्री गुरुनानक गर्ल्स स्कूल की छात्राएं और स्त्री संगत कीर्तन करते हुए इस शोभायात्रा में शामिल हुई।वही गुरुद्वारा मैदान में कीर्तन और शब्द में मध्य ही आये हुए अतिथियों का स्वागत भी हुआ, जिसमें मंत्री मलय घटक, एमआईसी गुरुदास चटर्जी, अधिवक्ता शेखर कुंडू, पूर्णेन्दु चौधरी, उत्पल सेन, उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया सहित अन्य को सम्मानित किया गया।














