आसनसोल में मकर संक्रांति पर नर नारायण सेवा का आयोजन
आसनसोल । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ सेवा कार्य आयोजित करना अत्यंत पुण्यदायी है। यह कार्य पहली बार आसनसोल बरनवाल रिलीफ सोसायटी ने कर दिखाया। बुधवार की संध्या आसनसोल जीटी रोड के किनारे पोस्ट ऑफिस के पास आसनसोल बरनवाल रिलीफ सोसायटी की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष में नर नारायण सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों राहगीरों को स्वादिष्ट पकवान खिलाए गए।
इस मौके पर आसनसोल बरनवाल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष विजय बरनवाल उर्फ टीब्लू ने बताया कि मकर संक्रांति के उपलक्ष में बरनवाल रिलीफ सोसायटी की ओर से नर नारायण सेवा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यह पहला वर्ष है। उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोगों का सहयोग मिला तो हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बरनवाल महिला समिति के सदस्यों का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप बरनवाल, श्याम बरनवाल, विकास बरनवाल, आशीष बरनवाल, अमर बरनवाल, नीरज बरनवाल, सुशील बरनवाल, सुरेश बरनवाल, संजय बरनवाल सहित सोसायटी के दर्जनों सदस्य एवं बरनवाल रिलीफ सोसायटी महिला समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थी।













