राजद सुप्रीमो लालू जी से मिले नंद बिहारी यादव बंगाल पर चर्चा
राजद सुप्रीमो लालू यादव जी से नंद बिहारी यादव उनके आवास पर जाकर मिले
आसनसोल । शिल्पांचल के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंद बिहारी यादव पटना के होटल मौर्य के अशोक हाल में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने राजद सुप्रीमो माननीय लालू प्रसाद यादव जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात किया उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिए तथा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनता दल की भूमिका विधानसभा एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा किया। श्री यादव ने बताया की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जो कि गरीब दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों के मसीहा और देश के सबसे बड़े चमत्कारी नेता है, जिन्होंने बिहार ही नहीं देश के कई बड़े प्रधानमंत्री बनाए हैं। वह देश के राजनीतिक किंग मेंकर रहे हैं। बंगाल के राजनीतिक अतीत को सब कुछ याद है। लालू यादव को नंद बिहारी यादव ने बताया कि बंगाल में कोलकाता से लेकर आसनसोल में राष्ट्रीय जनता दल की जो उपस्थिति रही है वह लालू जी को सब कुछ याद है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की पश्चिम बंगाल में बड़ी भूमिका हो सकती है। श्री यादव ने यह भी बताया कि आगे राजनीतिक रणनीति लेकर सारे फैसले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लेंगे और श्री यादव तेजस्वी से भी मिले और तेजस्वी ने कोलकाता सहित आसनसोल में तमाम क्षेत्रों में राजनीतिक दौरा करने का आश्वासन दिया है। नंद बिहारी यादव ने अभी बताया कि विधानसभा एवं नगर निगम नगर निकाय चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल अपनी मजबूत स्थिति बंगाल को अहसास कराएगी।






