Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बांग्लार बाड़ी परियोजना: 20 लाख लोगों को घर बनाने के लिए राशि आवंटित

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी कार्यालय में बुधवार बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नबलम, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी और जिला परिषद के मेंटर वी शिवदासन दासु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस परियोजना के तहत, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगूर में 20 लाख लोगों को घर बनाने के लिए राशि आवंटित की। विश्वनाथ बाउरी ने बताया कि यह राशि आज ही उनके अकाउंट में चली जाएगी। इसके अलावा, 2025 में 12 लाख और 2026 की शुरुआत में और 20 लाख, यानी कुल 32 लाख लोगों को घर बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर, घटाल मास्टर प्लान को भी मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया। विश्वनाथ बाउरी ने बताया कि टीएमसी सांसद देव द्वारा लंबे समय से केंद्र सरकार से इस मास्टर प्लान के लिए कहा जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य सरकार की तरफ से इसे अनुमोदन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *