Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

इंडियन बैंक ने बर्नपुर में एक रिहायशी मकान को किया सील, बकायादार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

बर्नपुर । इंडियन बैंक ने बर्नपुर के वैष्णव बांध क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी मकान को अपने कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई ऋण की किश्तें जमा न करने के कारण की गई है। बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत त्रिपाठी और प्रवीण कुमार ने बताया कि बर्नपुर के वैष्णव बांध निवासी शंभु शाव ने साल 2019 में बैंक से लगभग 58 लाख रुपये का ऋण लिया था। लंबे समय से बैंक द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद उन्होंने ऋण की राशि वापस नहीं की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।
बैंक ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए मकान पर कब्जा लेने का निर्णय लिया। गुरुवार को बैंक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मकान पर कानूनी नोटिस चस्पा कर उसे सील कर दिया।
बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन भी बड़े ऋणधारकों ने लंबे समय से भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ आने वाले दिनों में इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *