Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद पर आदिवासी महिला से उत्पीड़न का आरोप: राजनीतिक साजिश का आरोप

आसनसोल।  आसनसोल में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजसेवी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के खिलाफ एक आदिवासी महिला से कथित उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर रविवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। तृणमूल कांग्रेस के पार्षद श्याम सोरेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने आसनसोल उत्तर थाना का घेराव किया और आरोपी नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। श्याम सोरेन ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के साल डांगा इलाके की है। आरोप है कि भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने एक आदिवासी महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और अवैध रूप से उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने इस संबंध में 19 जनवरी को ही आसनसोल उत्तर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर रविवार को आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। अपने पारंपरिक हथियारों के साथ विरोध मार्च निकालते हुए थाना पहुंचे। इस विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में काफी तनाव देखा गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।
वहीं इस संदर्भ में कृष्णा प्रसाद ने कहा कि”यह मलय घटक की साजिश है” वहीं उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक और तृणमूल कांग्रेस की एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया। कृष्णा प्रसाद का कहना है कि वे हमेशा से आदिवासी समाज के साथ रहे हैं और उनके हित में काम करते आए हैं।जिस ‘कंबल वितरण कार्यक्रम’ का जिक्र किया जा रहा है, उसकी पूरी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है।फुटेज देखने पर यह साफ हो जाएगा कि उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इस “साजिश” का जवाब देगी। पुलिस की कार्रवाई आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *