वसुंधरा दास सेवक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर: 60 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
आसनसोल। राम कृष्ण डंगाल स्थित रूपकथा हॉल में रविवार वसुंधरा दास सेवक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। मौके पर 60 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर संस्था के संजय गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है।
समाज के लोग के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो कि एक बहुत ही अच्छा सामाजिक काम है। इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि समाज के लोगों की मदद के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था में सौ सदस्य हैं, सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। आगे भी ऐसे ही सामाजिक काम करते रहें।












