Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल गर्ल्स कबड्डी अकादमी का बड़ा आयोजन: 7-8 मार्च को बालिका कबड्डी टूर्नामेंट

आसनसोल । आसनसोल गर्ल्स कबड्डी अकादमी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया है कि 7 और 8 मार्च 2026 को एक बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय जिमुतबाहन गुप्ता (पूर्व न्यायाधीश) की स्मृति में आयोजित किया जाएगा, जो उनके आदर्शों, सामाजिक योगदान और खेलों के प्रति प्रेरणा को समर्पित होगा। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में कबड्डी खेल को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना तथा आसनसोल क्षेत्र में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेने की संभावना है, जिससे यह आयोजन प्रतिस्पर्धात्मक होने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। बैठक में अकादमी अध्यक्ष शेखर कुंडू, उपाध्यक्ष शिव नाथ वर्मा, राजेश कुशवाहा, धर्मवीर साव, सचिव अर्पिता दत्ता, सह-सचिव सुनील ठाकुर, कोषाध्यक्ष भरत साव, लेखाकार विकास वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य देवाशीष दत्ता, मधुमिता कोड़ा, समर प्रसाद, अकादमी ने यह भी आश्वस्त किया कि टूर्नामेंट का आयोजन पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता एवं गरिमामय वातावरण में किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। टूर्नामेंट से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, भाग लेने वाली टीमों की सूची एवं अन्य जानकारियाँ शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएँगी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *