Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

आसनसोल । आसनसोल के इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में आसनसोल सब डिवीजन के लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सचिन राय, वाइस प्रेसिडेंट श्यामल मुखर्जी, जॉइंट सेक्रेटरी उत्पल रॉयचौधरी और तुहिन मुखर्जी, कन्वीनर श्री श्यामल कृष्ण चटर्जी की उपस्थिति में किया गया।

टूर्नामेंट का आयोजन बैडमिंटन सेक्रेटरी अर्नब कविराज ने एसोसिशन के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया। मौके पर खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *