Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा ने एसआईआर प्रक्रिया में टीएमसी के विरोध का आरोप लगाया, जिला शअधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नबलम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कृष्णेंदू मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और अरिजीत राय भी शामिल थे। देवतनु भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि टीएमसी एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है और कुछ अधिकारी इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई मौतों को गलत तरीके से इस प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। जब फार्म 7 जमा करने की बारी आई तब भी ईआरओ एईआरओ के एक वर्ग ने जानबूझकर देरी की ताकि फॉर्म 7 जमा न हो सके और अवैध मतदाताओं के नाम न काटे जा सके। भाजपा ने जिला अधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *