Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में आशा किरण संस्था का बड़ा कदम, स्कूल में लगाए वाटर प्यूरीफायर मशीन

आसनसोल । आसनसोल के उमा रानी गोराई महिला कल्याण स्कूल में आशा किरण नामक एक एनजीओ की ओर से दो वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाए गए हैं। इस पहल से स्कूल की शिक्षिकाओं और छात्राओं में खुशी का माहौल है।स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं के अनुसार, स्कूल में पेयजल की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन डायरेक्ट सप्लाई होने के कारण पानी उतनी मात्रा में साफ नहीं होता था कि उसे सुरक्षित रूप से पीया जा सके। कई बार लंबे समय से जमा पानी पीने के कारण छात्राएं बीमार भी पड़ चुकी हैं।आशा किरण संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था लगातार इस तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। बदले में उन्हें लोगों का प्यार और अपनापन मिलता है, जिससे उनका मनोबल और भी बढ़ जाता है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *