Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन, 6 से 16 फरवरी तक चलेगा मेला

आसनसोल । आसनसोल के पोलो मैदान में आगामी 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार इसे लेकर आसनसोल के मुर्गासोल स्थित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, अध्यक्ष ओम बगड़िया, सत्यनारायण दारूका, पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल , राजू अग्रवाल, अमर प्रसाद, धर्मवीर प्रसाद सीसीजी ग्रुप के अरिंदम चटर्जी, सुकुमार चटर्जी, संजय गांगुली उपस्थित थे। इस संदर्भ में शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी सीसीजी मार्केटिंग के सहयोग से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस बार इस ट्रेड फेयर का यह छठा साल होगा। ट्रेड फेयर का अनुष्ठानिक उद्घाटन 5 फरवरी को मंत्री के हाथों से किया जाएगा। इस बार भी अन्य सालों की तरह विदेश से भी स्टॉल लगाने के लिए लोग आ रहे हैं। सात देश और 16 राज्य से लोग आ रहे हैं और अपने स्टाल लगा रहे हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 6 से 16 फरवरी तक पोलो ग्राउंड में चलने वाले इस ग्रैंड ट्रेड फेयर का वह हिस्सा बने। इस बार के ट्रेड फेयर में फर्नीचर तथा इंटीरियर प्रोडक्ट, इंटरनेशनल प्रोडक्ट परिधान गहने और चमड़े के प्रोडक्ट ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक्स सहित हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम जूट की सामग्रियों पर ज्यादा जोर दिया गया है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *