बीजेपी नेता कृष्णा प्रसाद ने हड़ताली सफाई कर्मियों और आशा कर्मियों के मदद के लिए आगे आए
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मी बीते 5 दिनों से और आशा कर्मी अपनी मांगों को लेकर 40-45 दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी इस हड़ताल से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी और बीजेपी के नेता कृष्णा प्रसाद ने मंगलवार को कल्ला बाईपास मोड़ पर उन सभी आशा कर्मी और सफाई कर्मियों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया। यह सेवा लगातार चलेगी। पहले दिन सभी को जानकारी नहीं होने के कारण कम लोग पहुंचे थे।
इस पहल के माध्यम से कृष्णा प्रसाद ने हड़ताली कर्मियों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है और उनकी जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने समाज के लोगों की मदद करें और उनकी आवाज को उठाएं।
हड़ताली कर्मियों ने भी कृष्णा प्रसाद के इस पहल का स्वागत किया है और उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा समर्थन है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगें जल्द ही पूरी होंगी। मौके पर भाजपा मंडल 2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी , राजेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।












