Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता बॉयज़ स्कूल, आसनसोल में समर्पण सेवा (Dedication Service) कार्यक्रम का समापन

आसनसोल । 2 फरवरी को कोलकाता बॉयज़ स्कूल, आसनसोल में कक्षा दसवीं के लिए आयोजित समर्पण सेवा का समापन हुआ। कक्षा दसवीं का समय विद्यार्थियों के लिए जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण होता है। इस विशेष अवसर पर माननीय रेव. डी एस दीपांकर नाथ जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें दृढ़ संकल्प और सच्चे मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम की शोभा हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजा मैगी, प्रशासक अनीता मैगी तथा प्रधानाध्यापिका एन ग्रीन की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई। कोलकाता बॉयज़ स्कूल, आसनसोल के उषाग्राम में स्थित अग्रणी आई.सी.एस.ई. बोर्ड का स्कूल है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विद्यालय में खेल मैदान, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, वातानुकूलित कक्षाएँ, खेल सामग्री और अनुभवी शिक्षक हैं। यहाँ प्ले-ग्रुप से कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई होती है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *