जामुड़िया में ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन, अब नजदीक में ही मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जामुड़िया। जामुड़िया के भूत बंगला क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया, जहां अब ईएसआई कार्डधारी श्रमिकों को नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक और विधायक हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस डिस्पेंसरी में इंजेक्शन, प्राथमिक चिकित्सा, सिक सर्टिफिकेट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज़ उपलब्ध होंगे। श्रमिकों को अब आसनसोल या दुर्गापुर के ईएसआई अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, नजदीक में ही उन्हें सहज और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस डिस्पेंसरी के उद्घाटन का मुख्य उद्देश्य जामुड़िया शिल्प क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें चिकित्सा या सर्टिफिकेट के लिए दूरस्थ अस्पतालों में न जाना पड़े।












