Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला, बाइक सवार तीन युवकों की जान बाल-बाल बची

बाराबनी । बाराबनी के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को लापरवाही के कारण एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नियमों की अनदेखी कर बंद फाटक पार करने की कोशिश में एक बाइक सवार तीन युवक चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि समय रहते बाइक छोड़कर कूद जाने से तीनों की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, हंडा की ओर से रेलवे का एक खाली इंजन आ रहा था। उसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद था, लेकिन बाइक पर सवार तीन युवक किनारे से रास्ता निकालकर ट्रैक पार करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक ट्रैक के बीच पहुंचे, अचानक सामने से इंजन को आते देख वे घबरा गए और मौत को सामने देख बाइक वहीं छोड़कर कूद गए।
इस घटना से रेलवे क्रॉसिंग पर नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *