आसाम में आदिवासियों पर हमले के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन
आसनसोल । आसाम में आदिवासी समुदाय पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। आदिवासी समाज के लोग रवींद्र भवन से रैली के रूप में निकले और शहर के भगत सिंह मोड़ से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। रैली में शामिल लोगों ने आसाम में चल रहे आदिवासी आंदोलन और वहां आदिवासी समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद आदिवासी समाज की ओर से एक लिखित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया, जिसे देश के राष्ट्रपति के नाम भेजा गया। ज्ञापन में आसाम में आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हमलों को लेकर चिंता जताई गई है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने कहा कि आसाम में उनके समाज के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है और वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आसाम में चल रहे आदिवासी आंदोलन का समर्थन किया।












