Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आसनसोल । निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आसनसोल बड़ा पोस्ट ऑफिस के सामने पार्किंग इलाके में एक रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस मौके पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर, तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव शहीद परवेज, विनोद केडिया सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों ने रक्त संग्रह किया। मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में बाजार क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका रहती है। रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए मोहम्मद इम्तियाज, अमन खान, मोहम्मद साजिद अंसारी, मोहम्मद सूफी, छोटू खान, दिल्लू भगत, उदय वर्मा को अमरनाथ चटर्जी ने धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से यह शिविर सफल हो सका।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *