Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल को जाम मुक्त करने के लिए बैठक आयोजित

बर्नपुर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने गुरुवार आसनसोल बस और मिनी बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया और ट्रैफिक विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में आसनसोल क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए विचार विमर्श किया गया। डीसी ट्रैफिक ने बताया कि लगभग 99 फीसदी टोटो का पंजीकरण संपन्न हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इन सभी टोटो को रूट भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस मालिकों को अक्सर टोटो को लेकर शिकायत रहती है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में यह शिकायत पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
राजू अहलूवालिया ने कहा कि बैठक में बस और मिनी बस एसोसिएशन के लोगों ने आसनसोल क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बस परिवहन से जुड़े लोगों को जागरूक किया गया ताकि वे शहर को जाम मुक्त रखने में अपना योगदान दें।
आसनसोल बस एसोसिएशन के महासचिव बिजन मुखर्जी ने कहा कि उनकी तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया कि वोल्वो एसबीएसटीसी और इंटर स्टेट बसों को काली पहाड़ी में जो बस स्टैंड बनाया गया है, वहां से संचालित किया जाए।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *