Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: शंभूनाथ झा की एक अपील

आसनसोल । आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने एक अपील की है। आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे शहरवासी त्रस्त हैं। इस स्थिति को देखते हुए, शंभूनाथ झा ने अनुरोध किया कि नगर निगम के 106 वार्ड के पार्षद अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकलकर अपने-अपने वार्ड की सफाई करें। वही उन्होंने उन महानुभावों से भी अनुरोध किया जो कभी-कभी सफाई अभियान को दिखलाने के लिए झाड़ू पकड़कर फोटो खींचाते हैं, आज सफाई की जरूरत है, वो भी मैदान में आएं और पूरे नगर निगम क्षेत्र को साफ-सुथरा करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। यह 106 वार्ड के पार्षद का कर्तव्य है कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने क्षेत्र की सफाई करें, जो उनका प्रमुख उद्देश्य है। अभी तक सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकर कोई भी सुलह नहीं हुई है। न जाने हमारा आसनसोल नगर निगम कब तक अंधकार में इसी तरह बैठा रहेगा और जिससे हमारे जन-जन दिनों-दिन त्रस्त होते रहेंगे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *