Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आगामी 14 मार्च को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

आसनसोल । इस लोक अदालत में ऐसे सिविल मामले जिनकी सुनवाई अभी तक अदालतों में नहीं हुई है या जो लंबित हैं, उनकी सुनवाई की जा सकती है।
मोटर व्हीकल एक्ट के मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत में होती है, तलाक के मामलों को छोड़कर शादी से जुड़े मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत में हो सकती है।
बैंक लोन न भर पाने जैसे मामलों की सुनवाई भी लोक अदालत के जरिए हो सकती है।
लोक अदालत में मामला पेश करने के लिए किसी वकील की जरूरत नहीं होती, व्यक्ति स्वयं अपनी केस की सुनवाई में हिस्सा ले सकता है।
अदालत में लंबित मामलों को लोक अदालत में स्थानांतरित करने के लिए वकील के माध्यम से अदालत से अनुरोध करना पड़ता है।
लोक अदालत में एक दिन में ही मामलों का निपटारा हो जाता है। पिछले साल पश्चिम बर्द्धमान जिले में 10,000 से ज्यादा मामलों का निपटारा हुआ था और 14 करोड़ की सेटलमेंट राशि आई थी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *