आसनसोल में मैराथन रेस का आयोजन, 1036 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
आसनसोल । यूनिटी ऑफ आसनसोल क्लब एंड सोसाइटीज की तरफ से रविवार आसनसोल में आश्रम मोड़ से एक मैराथन रेस की शुरुआत की गई। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ आश्रम मोड़ से शुरू हुई और रवींद्र भवन में जाकर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में 1036 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आश्रम मोड़ से इस दौड़ प्रतियोगिता को मंत्री मलय घटक ने रवाना किया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक के अलावा, जिला शासक एस पोन्नबलम, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील चौधरी, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी के अलावा प्रशासन से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद और पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
रवींद्र भवन में आकर प्रतियोगिता समाप्त हुई। रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया।













