आसनसोल में इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन, 16 फरवरी तक चलेगा मेला
आसनसोल । आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स और सीसीजी मार्केटिंग की ओर से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन पोलो मैदान में किया जा रहा है। यह मेला 16 फरवरी तक चलेगा। शनिवार अड्डा अध्यक्ष कबि दत्ता और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने इसका उद्घाटन किया।
इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण दारूका, पवन गुटगुटिया, प्रेम गोयल, मुकेश तोडी, सी मुरली, अमर प्रसाद, धर्मवीर प्रसाद, सुरजीत सिंह मक्कड़, सीसीजी ग्रुप के चंदन चटर्जी और अरिंदम चटर्जी, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर उपस्थित थे।

चैंबर ने सभी से मेले में शामिल होने की अपील की है। यहां 225 स्टाल लगाए गए हैं। मेले में शामिल होने वाले लोगों को विभिन्न उत्पादों की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।













