Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसएमएस बना इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन दो का चैंपियन

बर्नपुर। सीआईएसएफ आईएसपी बर्नपुर की ओर से न्यूटाउन स्थित एसटीसी ग्राउंड में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन दो का फाइनल मैच सोमवार को आयोजित किया गया। फाइनल मैच में एसएमएस टीम का मुकाबला सीआईएसएफ आईएसपी के बीच हुआ। एसएमएस की टीम ने पहले बल्लबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 149 रन बनाया। वहीं सीआईएसएफ की टीम 128 रन बना सकी , जिससे 21रन से एसएमएस की टीम मैच जीतकर विजेता बनी। फाइनल मैच में अतिथियों में आईएसपी के ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, ईडी फाइनेंस आरके सिन्हा, सीजीएम इंचार्ज एचआर यूपी सिंह, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट एल के हॉकीप आदि मौजूद थे। इस दौरान विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *