Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामुड़िया में भयंकर सड़क दुर्घटना: 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

जामुड़िया । जामुड़िया थाना अंतर्गत सातग्राम 8 नंबर इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जब एक मिनी बस यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी थी और पीछे से आ रही एक्सप्रेस बस अचानक नियंत्रित नहीं रह पाई।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह यह थी कि एक मवेशी अचानक सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार एक्सप्रेस बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। परिणामस्वरूप, बस ने मिनी बस के पिछले हिस्से से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तुरंत पुलिस सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग सड़क किनारे बिजली के तारों की स्थिति, सफेद मार्क के अभाव और सड़क सुरक्षा संकेतों की कमी के कारण भी ऐसी टक्कर की आशंका जताते रहे हैं।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *