आसानसोल में दुकानदारों का प्रदर्शन: जीटी रोड पर बवाल, तृणमूल नेता ने की पुरनिगम की आलोचना
आसनसोल । आसानसोल में जीटी रोड के लोको टैंक मोड़ संलग्न क्षेत्र के छोटे दुकानदारों ने मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग तीन वर्ष पूर्व शहर सजाने के नाम पर 42 छोटे दुकानदारों के दुकानों को हटाया गया था। उस समय उन्हें वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें दुकान नहीं मिला है। आसनसोल नगर निगम कतृपक्ष ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपया खर्च कर एक पार्क बनाया है, जहां एक व्यवसायी को नर्सरी चलाने की अनुमति दी गई है। क्षुब्ध दुकानदारों ने उस पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की।
तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के नेता राजू आलूवालिया ने नगर निगम के खिलाफ भेदभाव और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेयर को इस मामले की जांच करनी चाहिए और जल्द से जल्द दुकानदारों को वैकल्पिक दुकान देना चाहिए। इस मामले में नगर निगम के मेयर की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक दुकान नहीं मिलता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।













