आसनसोल में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का होगा आयोजन
आसनसोल। आसनसोल ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 3240 की तरफ से 20 से 22 मार्च तक निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एसबी गोरई रोड स्थित पार्वती हाल में आयोजित किया जाएगा, जहां जिन लोगों के हाथ और पैर नहीं हैं, उन्हें कृत्रिम हाथ और पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर में विशेषज्ञों द्वारा जिन लोगों के हाथ और पैर नहीं हैं, उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जाएगा। जिनके हाथ कोहनी से 4 इंच तक हैं, लेकिन उसके बाद हाथ का हिस्सा कटा हुआ है, ऐसे लोगों को कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराया जाएगा। जिनको यह कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे, उनकी उम्र 10 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
इस कैंप में कृत्रिम अंग पाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कैंप के आयोजन में रोटरी कम्युनिटी आसनसोल, ग्राम सब पेयेछिर आसर इंटरेक्ट क्लब ऑफ आसनसोल, नार्थ पॉइंट स्कूल तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा सहयोग किया जाएगा।
जिन्हें कृत्रिम अंग की आवश्यकता है, वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9333118632/7908925549/9434214590/7407528067/9831062000।
रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से यह कार्यक्रम किया जाएगा, जिसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।













