केंद्र सरकार के चार श्रम कोड के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी की हड़ताल
आसनसोल । केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लागू किए जाने के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से हड़ताल की गई। सीएमपीडीआई आर आई वन यूनिट के सेक्रेटरी जेके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो चार श्रम कोड लागू किए गए हैं उसके खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल पूरी तरह से सफल रही और स्थाई व ठेका श्रमिकों ने मिलकर हड़ताल को सफल बनाया। श्रमिकों ने दिखा दिया कि अगर वे एकजुट हो जाएं तो क्या कर सकते हैं। श्रम कोड से श्रमिकों के हितों के साथ समझौता किया जा रहा है और उनसे 12 घंटे काम लिया जाएगा। श्रमिक एकजुट होकर चार श्रम कोड के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और केंद्र सरकार को संदेश दिया गया है कि श्रमिक अब खामोश रहकर अपने हितों के साथ अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हड़ताल में सभी श्रमिकों के साथ जे.बी.सी.सी.आई के सदस्य एस.के. पांडे भी शामिल थे।













