Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

उच्च माध्यमिक परीक्षा को ध्यान में रखकर हो शिवरात्रि का आयोजन

बर्नपुर । आगामी 15 फरवरी को शिल्पांचल के सभी शिवालयों एवं मंदिरों में महाशिवरात्रि पूजा की जाएगी। साथ ही कई मंदिरों द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर शिव बारात भी निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि को शांतिपूर्वक मनाने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम हीरापुर थाना की ओर से शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए उच्च माध्यमिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिवरात्रि तथा शिव बारात निकाले जाने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने हर त्यौहार की तरह महाशिवरात्रि मनाने पर जोर देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में एसीपी एम दे, सीआई अशोक सिंह महापात्र, थाना प्रभारी सौमेन बनर्जी, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा, कहकशा रियाज, सामाजिक कार्यकर्ता बालेश्वर यादव , ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *