Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल लोको टैंक के पास दुकानदारों ने उठाई आवाज, राजू अहलूवालिया ने किया प्रदर्शन

आसनसोल । आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने पार्क और नर्सरी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में कुछ लोगों ने लोको टैंक के निकट जीटी रोड के किनारे बने पार्क और नर्सरी में तोड़फोड़ की थी। यह लोग वे थे जो तीन साल पहले इस इलाके में दुकान लगाते थे, लेकिन नगर निगम द्वारा उन्हें यह कह कर हटाया गया था कि उन्हें वैकल्पिक जगह पर दुकान दी जाएगी।
इन लोगों का कहना है कि तीन साल के लगभग बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वैकल्पिक जगह पर दुकान नहीं मिली है, जिस वजह से अब उनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। आज एक बार फिर इन दुकानदारों ने राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में अपनी आवाज बुलंद की।
राजू अहलूवालिया ने कहा कि तीन साल पहले नगर निगम द्वारा लोको टैंक के निकट जीटी रोड के किनारे दुकानदारों को हटाया गया था और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें वैकल्पिक दुकान दी जाएगी, लेकिन तीन साल बीत चुके हैं और अभी तक इन दुकानदारों को वैकल्पिक दुकान नहीं मिली है।
राजू अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को वहां पर नर्सरी चलाने का अधिकार दिया गया है, जबकि वह इस क्षेत्र का रहने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि डेढ़ करोड़ के लागत से पार्क बनाया गया था, लेकिन पार्क का संचालन करने वाला व्यक्ति बता रहा है कि उसे मौखिक रूप से पार्क के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम द्वारा दी गई है।
इस विवाद पर नगर निगम के अधिकारियों का क्या कहना है? क्या वे दुकानदारों को वैकल्पिक जगह पर दुकान देने के लिए कोई योजना बना रहे हैं?

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *