Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्रीमां ग्रुप की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता: मनोहरबहाल पॉलीपैक पचगछिया विजयी

आसनसोल । आसनसोल स्टेडियम में रविवार को श्रीमां ग्रुप की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया। मनोहरबहाल पॉलीपैक पचगछिया और हरिओम पॉलीपैक जामुड़िया के बीच हुए इस मैच में मनोहरबहाल पॉलीपैक पचगछिया ने जीत हासिल की।
हरिओम पीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 113 रन बनाए, जिसे मनोहरबहाल पीपी ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, उद्योगपति सह समाजसेवी बिजय शर्मा, पिंंटू शर्मा, नितेश शर्मा, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, राकेश शर्मा, अविनाश शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस दौरान अंपायर विनोद माझी का अंदाज दर्शकों को काफी लुभा रहा था। आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दिबेंदु दत्ता(किट्टू) ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *